छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सचिवालय के संज्ञान में आने के बाद हुई त्वरित कार्यवाही, दिव्यांग को मिला व्हीलचेयर

Nilmani Pal
2 July 2022 3:50 AM GMT
मुख्यमंत्री सचिवालय के संज्ञान में आने के बाद हुई त्वरित कार्यवाही, दिव्यांग को मिला व्हीलचेयर
x
बिलासपुर। दिव्यांग पुत्र की परेशानी को लेकर पिता के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत राहत पहुंचाई। सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने बच्चे के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। शहर के प्रशांत दास मानिकपुरी ने अपने 11 वर्षीय दिव्यांग बेटे सुशांत मानिकपुरी के लिए ट्वीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री से सहायता मांगी थी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनके ट्वीट को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संभागायुक्त डा.संजय अलंग को मामले का परीक्षण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उनके उसलापुर स्थित निवास में भेजा।

अधिकारियों ने सुशांत की जरूरत को देखते हुए उसे आने जाने में सुविधा देने के लिए ह्वील चेयर तत्काल दिया। सालों से बहुदिव्यांगता का दंश झेल रहे सुशांत के लिए यह व्हीलचेयर किसी वरदान से कम नहीं है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इनका यूडीआइडी कार्ड भी तत्काल बनाया गया। इसमें बताया गया कि सुशांत की दिव्यांगता का प्रकार मानसिक मंदता है। यह 60 प्रतिशत है। फिलहाल सुशांत की शिक्षा व्यवस्था प्राथमिक शाला शांतिनगर में हो रही है। सुशांत को छात्रवृत्ति के साथ सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्काउड एलाउंस भी शिक्षण व्यवस्था के तहत दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेशन एवं पेंशन देने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है।


Next Story