छत्तीसगढ़

धक्का देकर सरपंच को जमीन पर गिराया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Nil dhankar
4 Feb 2023 8:56 AM IST
धक्का देकर सरपंच को जमीन पर गिराया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
x

बालोद। ग्राम तवेरा में विप्रदास बारले ने खेत के पास चल रहे मनरेगा कार्य को बंद करवाकर सरपंच गुलाब सिंह नौरंगे को धक्का देकर गिरा दिया। इस मामले में सरपंच की रिपोर्ट पर रनचिरई थाने में विप्रदास बारले के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

सरपंच गुलाब ने बताया कि ग्राम तवेरा में मनरेगा के तहत सड़क किनारे कच्ची नाली निर्माण कार्य चल रहा है। विप्रदास बारले ने मजदूरों को काम करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। जहां काम बंद कराने की वजह पूछने पर बारले गाली गलौज करने लगा था।

Next Story