गोठान में बन रहे शुद्ध सरसों के तेल, सी-मार्ट बाज़ार के माध्यम से किया जा रहा विक्रय

अंबिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा विशेष रुचि से सरगुजा के लुण्ड्रा जनपद के करौली गोठान में महिलाओं के द्वारा शुद्ध सरसो तेल का उत्पादन किया जा रहा है। इससे लोगों को फिल्टर सहित केमिकल रहित शुद्ध खाद्य तेल प्राप्त होगी। यहां उत्पादित सरसो तेल को सरगुजा नैचुरल सरसो तेल के नाम से विक्रय किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने रविवार को करौली गोठान में तेल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर सरगुजा नैचुरल सरसो तेल विक्रय हेतु जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने आजीविका गतिविधि बढ़ाने हेतु आटा फ्लोर मिल एवं सरसो के ग्रेडिंग मशीन शीध्र लगाने के निर्देश दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





