छत्तीसगढ़

कथित पत्रकार समेत 2 आरोपियों को पुरानी बस्ती पुलिस ने किया अरेस्ट

Nilmani Pal
13 Aug 2025 4:57 PM IST
कथित पत्रकार समेत 2 आरोपियों को पुरानी बस्ती पुलिस ने किया अरेस्ट
x

रायपुर। कथित पत्रकार समेत 2 आरोपियों को पुरानी बस्ती पुलिस ने अरेस्ट किया है, 13 अगस्त को पीड़िता रेणुका नेताम पति अशोक नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी मटखोलवा पारा न्यू चांगोरा भाठा संस्कृतिक भवन के पास थाना डीडी नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की आवेदिका का पुत्र शिवा नेताम थाना डी. डी.नगर में किसी प्रकरण में पकड़ा गया था।

आकाश तिवारी नाम का व्यक्ति अपने आप को प्रेस (पत्रकार) होना बड़े-बड़े लोगों से परिचय होना, वरिष्ठ अधिकारियों से मेरे पहचान हैं , ऐसा कहकर तथा रेणुका नेताम को डरा धमकाकर भय में डालकर कि यदि पैसा नहीं दिए तो तुम्हारे पुत्र शिवा नेताम को 10 साल के लिए जेल भिजवा दूंगा कहकर 12.08.25 के 14:00 मंगल होटल के पास पुरानी बस्ती में नगद ₹200000 लेकर फरार हो गया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Next Story
null