छत्तीसगढ़
पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई, गांजा बिक्री की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 Aug 2026 10:18 AM IST

x
रायपुर: नशे के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी करवाई किए जा रहे हैं इसी क्रम में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती ने सूचना के आधार पर अवैध गांजा बेचने वाले के ख़िलाफ़ प्रभावी करवाई की है l
दिनांक 14.08.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बांधपारा क्षेत्र में एक युवक सफेद फूल बांह की कमीज एवं काला लोवर पहने हुए चोरी एवं बैग में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अल्ताफ उर्फ बाबू, पिता अब्दुल हमीद, उम्र 21 वर्ष, निवासी बांधपारा, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से मिले मादक पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल 13.928 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,08,920/- है।
बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है। रायपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





