
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिला शिक्षा अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले चार कर्मचारियों की सेवाएं कलेक्टर के अनुमोदन से समाप्त कर दी हैं। इन कर्मचारियों में प्राथमिक शाला डोंगरगढ़ी के प्रधान पाठक गौरीशंकर दिनकर, प्राथमिक शाला कोटमीकला की सहायक शिक्षक निवेदिता लदेर, प्राथमिक शाला बारीउमराव की सहायक शिक्षक रानू मसराम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा के सहायक ग्रेड 3 अग्रणी तिवारी शामिल हैं।
बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बीते 24 दिसंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि इन कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत अनुपस्थिति दर्ज की। इसके साथ ही उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 10 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।
बता दें कि इन कर्मचारियों ने 10 दिनों तक कोई उत्तर नहीं मिलने की वजह से अब नवा रायपुर स्थित सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) के निर्देशानुसार, इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है और उन्हें तत्काल पदमुक्त कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





