छत्तीसगढ़

24 बागी प्रत्याशियों पर गिरी गाज, बीजेपी से छह वर्षों के लिए निष्कासित

jantaserishta.com
9 Feb 2025 9:42 AM IST
24 बागी प्रत्याशियों पर गिरी गाज, बीजेपी से छह वर्षों के लिए निष्कासित
x
छत्तीसगढ़.
डोंगरगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने डोंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी और पार्षद पद के चार प्रत्याशियों को प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.
प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश रामटेके, वार्ड क्रमांक 3 से राकेश वैष्णव, वार्ड क्रमांक 5 से प्रीति चमन समुद्रे, वार्ड क्रमांक 13 से गगन लारोकर और पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है.
उल्लेखनीय है कि इन पांच प्रत्याशियों के अलावा भी नगर में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को हराने में जुटे हुए हैं. कार्यकर्ता उम्मीद लगाए हुए हैं कि पार्टी ऐसे नेताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करे, जो संगठन में रहते हुए अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story