छत्तीसगढ़

महिला अधिकारी की कार ने पंच को मारी ठोकर, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Nil dhankar
14 Dec 2021 6:08 PM IST
महिला अधिकारी की कार ने पंच को मारी ठोकर, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
x
छग न्यूज़

जांजगीर-चाम्पा। टाइम लिमिट की मीटिंग में शामिल होने महिला अफसर को कलेक्ट्रेट पहुँचने की बड़ी जल्दी थी. ड्राइवर तेजी से कार ड्राइव कर रहा था. महिला अफसर की कार ने बाइक सवार पंच को चपेट में ले लिया. हादसे में पंच घायल हो गए. हादसे के बाद ग्रामीणों ने महिला अफसर को घेर लिया. पुलिस की हस्तक्षेप के बाद महिला अफसर को ग्रामीणों ने जाने दे दिया. महिला अफसर को पुलिस की गाड़ी से ही मीटिंग में शामिल होने कलेक्ट्रेट पहुँचाया गया.

जानकारी के मुताबिक सहायक संचालक उद्यान रंजना मखीजा अपनी कार में अकलतरा से जांजगीर कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकली थी. उनकी वहां टाइम लिमिट को लेकर मीटिंग थी. कार उनका ड्राइवर हीरा पाटले चला रहा था. अभी वे तिलई गांव में नेशनल हाईवे- 49 पर पहुंचे ही थे कि मोड़ के पास बाइक सवार गांव के पंच अनूप कुमार कुर्रे को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही अनूप सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आ गईं.


Next Story