छत्तीसगढ़

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

jantaserishta.com
28 Feb 2022 9:46 AM GMT
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान
x

दंतेवाड़ा: छत्तसीगढ़ राज्य सरकार द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए 27 फरवरी 2022 को पुलिस लाईन, कारली के समीप 111 बटालियन, के०रि०पु०बल द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें 111वीं वाहिनी के०रि०पु.बल के डा० अब्दुल शमद शेख एवं जवानों द्वारा सुबह 08ः30 बजे से संध्या 4 बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसके अंतर्गत कारली पुलिस लाईन के आस-पास के 226 बच्चों एवं कुआकोंडा स्थिति ई/111 वीं वाहिनी टीकाकरण स्थल में 33 बच्चों कुल 259 बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक दी गयी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के दंतेवाड़ा जिला जो कि अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है जहाँ के०रि०पु०बल नक्सलियों से लोहा लेने के साथ-साथ आम नागरिकों के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ऐसे ही बच्चों को पोलियों की बीमारी से मुक्त करने में के०रि०पु०बल द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। यह एक सराहनीय कदम है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story