छत्तीसगढ़

खमतराई इलाके में दिनदहाड़े पल्सर बाइक की चोरी

Nilmani Pal
14 Jan 2022 4:20 PM IST
खमतराई इलाके में दिनदहाड़े पल्सर बाइक की चोरी
x

रायपुर। खमतराई इलाके में दिन-दहाड़े पल्सर बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत युवक ने खमतराई थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वे अपनी मोटर सायकल बजाज पल्सर से रामेश्वर नगर भनपुरी अपने दोस्त के घर जा रहा था. इस दौरान दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था कि दोस्त अरविंद साहू का फोन आया तो मोटर सायकल वही पर खड़ी कर बात करने लगा. चाबी मोटर सायकल में लगी थी. बात करते-करते थोड़ा आगे चला गया इतने में कोई अज्ञात चोर मेरे मोटर सायकल बजाज पल्सर को चोरी कर ले गया है. आस पास पता तलाश किया पता नही चला।

युवक की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

Next Story