छत्तीसगढ़

स्टेट हाईवे में युवती की सरेआम हत्या, पुलिस मौके पर

Nil dhankar
22 Sept 2022 3:06 PM IST
स्टेट हाईवे में युवती की सरेआम हत्या, पुलिस मौके पर
x
छग

जशपुर। जिले के कुनकुरी से तपकरा जाने वाली स्टेट हाईवे में खारी झरिया के पास स्कूटी सवार युवती की सरेआम हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को साढ़े 11 बजे करीब खारी झरिया पुलिया के पास स्कूटी सवार एक युवती को अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर युवती की जान ले ली।

युवती नीले रंग के स्कूटी में सवार थी और स्कूटी के ऊपर अंग्रेजी में बबली नाम लिखा हुआ है। मृतिका का शव मुंह के बल सड़क पर रखा हुआ है। उसके सिर के पिछले हिस्से में खून निकल रहा है और शव के बाजू में कुल्हाड़ी भी राखी थी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है अभी तक मृतिका की शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story