छत्तीसगढ़
समाधान शिविर में जनप्रतिनिधियों ने किया हितग्राही मूलक सामग्री वितरण
Shantanu Roy
21 May 2025 11:21 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। नगर पंचायत दोरनापाल में वार्ड क्रमांक 4 में स्कूल के पास आज सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को हितग्राही मूलक सामग्री, प्रमाण पत्र, किसान पुस्तिका और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने जल संरक्षण, बालिका शिक्षा और सामाजिक समानता पर बल दिया और ग्रामीणों को पानी बचाने की शपथ दिलाई। शिविर में हितग्राहियों को क्षतिपूर्ति राशि के तहत चेक वितरण, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, बच्चों को जाति व जन्म प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार भी कराए गए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और स्वास्थ्य विभाग ने शुगर, बीपी की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। समाधान शिविर ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए सेवा और सुशासन की मिसाल पेश की। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, नगरपालिका अधिकारी हूंगाराम गोंदे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





