छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

Nilmani Pal
3 Nov 2021 11:19 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अनेक जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह, गुरूदयाल सिंह बंजारे और विधायक अनूप नाग, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जनसम्पर्क विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. एस. भारती दासन, ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद, आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा, आदिम जाति कल्याण विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी, चिप्स के सीईओ समीर विश्नोई, आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा, उप पुलिस महानिरीक्षक आरिफ एच. शेख, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे।

Next Story