छत्तीसगढ़
आकांक्षी विकासखंड पिथौरा में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर जारी
Shantanu Roy
10 March 2026 8:19 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। केन्द्र सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विकासखंड पिथौरा में संपूर्णता अभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएंगे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जा रहा हैं। अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल 5 संकेतकों में से 4 संकेतक तथा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के 6 संकेतकों में से 5 संकेतकों को अब तक 100 प्रतिशत संतृप्त किया जा चुका है। शेष संकेतकों को भी पूर्ण रूप से संतृप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीईओ जनपद पंचायत पिथौरा योगेश्वरी बर्मन के नेतृत्व में संपूर्णता अभियान 2.0, जनसमस्या निवारण शिविर तथा आईईसी जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के प्रथम चरण में 09 मार्च को ग्राम पंचायत सांकरा में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने की। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य राम दुलारी सिंहा, जनपद सभापति कंवलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम लहरें तथा सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे। इस शिविर में अतिथियों द्वारा 2 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 3 शिशुओं के अन्नप्राशन की रस्म संपन्न कराई गई। साथ ही अतिथियों द्वारा विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित विभागों द्वारा उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ नीति आयोग के एबीएफ विकास दीप टंडन भी उपस्थित रहे। अभियान के तहत आगामी शिविर 11 मार्च को ग्राम पंचायत भुरकोनी, 13 मार्च को लाखागढ़ तथा 16 मार्च को सल्डीह में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 18 मार्च को जिला मुख्यालय महासमुंद में किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





