छत्तीसगढ़

ओड़िशा में आज भी सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव की जनसभा

Nil dhankar
17 May 2024 8:34 AM IST
ओड़िशा में आज भी सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव की जनसभा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न के बाद पड़ोसी राज्य ओडिशा में प्रदेश के दिग्गज नेता मोर्चा संभाल रहे हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे. सीएम साय 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सुबह करीब 10.15 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से ओडिशा के लिए रवाना होंगे.

ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बागडेगा में दोपहर करीब 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद सीएम साय शाम करीब 5.15 बजे ओडिशा से वापस रायपुर लौटेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार ओडिशा के लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं. आज डिप्टी सीएम साव के ओडिशा दौरे का तीसरा दिन है. अरुण साव आज संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेंगे. संबलपुर के सुबनपुर में विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे. रैली के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे.


Next Story