छत्तीसगढ़

रायगढ़ जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

Shantanu Roy
27 April 2026 6:56 PM IST
रायगढ़ जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनदर्शन में आजीविका सुदृढ़ीकरण, आवास, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, बिजली और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ जिला पंचायत ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम गुडु निवासी ललित कुमार ने मछली पालन के लिए तालाब ठेका प्रदान किए जाने का आवेदन दिया।


इस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम कोतरा की रामबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त और लंबित वृद्धा पेंशन राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि दो किस्तों से मकान निर्माण चल रहा है लेकिन अंतिम किस्त न मिलने से निर्माण कार्य अधूरा है और पेंशन भी चार माह से बंद है। इस मामले को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए। कोतरा रोड चुनाभट्ठी निवासी
तेरस श्रीवास
ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में नाम संबंधी त्रुटि सुधार के लिए आवेदन दिया, जिस पर तत्काल सुधार प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत धनागर के ग्रामीणों ने धनागर-भूपदेवपुर मार्ग पर प्रवेश द्वार निर्माण की मांग रखी। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद विष्णुचरण पटेल ने बरमुड़ा स्थित शासकीय भूमि (नाला) को अतिक्रमण से मुक्त कराने और मरम्मत की मांग की, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम खम्हार से बिजली के खंभों में केबल तार लगाने की मांग भी रखी गई। साथ ही राशन कार्ड, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई आवेदन भी जनदर्शन में प्राप्त हुए। अभिजीत बबन पठारे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Tagsरायगढ़जनदर्शनकलेक्टरजिला पंचायतअभिजीत बबन पठारेआमजन समस्यासमाधानप्रधानमंत्री आवास योजनावृद्धा पेंशनराजस्व समस्याबिजली समस्यामछली पालनतालाब ठेकाजन्म प्रमाण पत्र सुधारसामाजिक सुरक्षाआजीविका सुदृढ़ीकरणग्राम गुडुग्राम कोतराधनागरभूपदेवपुर मार्गपार्षद विष्णुचरण पटेलबरमुड़ा नालाअतिक्रमणलैलूंगाखम्हार गांवराशन कार्डजनसमस्या समाधानसरकारी योजनाप्रशासनिक निर्देशसमयबद्ध निराकरणछत्तीसगढ़जिला प्रशासननागरिक शिकायतजनहित कार्यRaigarhpublic hearingcollectordistrict panchayatAbhijeet Baban Patharecommon man's problemsolutionPrime Minister Housing Schemeold age pensionrevenue problemelectricity problemfish farmingpond contractbirth certificate correctionsocial securitylivelihood strengtheningvillage Guduvillage KotaraDhanagarBhupdevpur roadcouncilor Vishnucharan PatelBermuda drainencroachmentLalungaKhamhar villageration cardpublic problem solutiongovernment schemeadministrative instructionstimely resolutionChhattisgarhdistrict administrationcitizen complaintpublic interest work
Next Story