छत्तीसगढ़
जनदर्शन में गूंजीं जनसमस्याएं, 47 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Shantanu Roy
9 Jun 2026 8:30 PM IST

x
छग
MCB. एमसीबी। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय-सीमा बैठक के साथ आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, अतिक्रमण, पेयजल, खनिज तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मामले प्रमुख रहे। चिरमिरी निवासी ओमप्रकाश ने अधिक बिजली बिल की शिकायत दर्ज कराई, जबकि बड़गांवखुर्द निवासी राजाराम ने ऑनलाइन नक्शा प्रदर्शित करने की मांग रखी। आईटीआई लालपुर के प्रशिक्षणार्थियों ने नल-जल योजना प्रशिक्षण में अनियमितताओं एवं कथित अवैध वसूली की शिकायत की।
जनदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण से जुड़ी शिकायतें भी प्रमुखता से सामने आईं। युवा मोर्चा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रतिनिधियों ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की, जबकि केल्हारी क्षेत्र के मेराज ने रेत खदान संबंधी शिकायत की जांच में विलंब का मुद्दा उठाया। भूमि संबंधी मामलों में चौनपुर निवासी संतधारी सिंह, मनेंद्रगढ़ निवासी रमाशंकर गुप्ता, कछौड़ निवासी जसवीर सिंह एवं अन्य आवेदकों ने सीमांकन, नामांतरण और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की मांग की। सेंधा निवासी दलबीर प्रसाद ने सीमांकन तथा हीरा सिंह ने धान विक्रय के लिए नाम दर्ज कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पूटाडांड निवासी शांति ने विधवा पेंशन स्वीकृत कराने, जनकपुर निवासी प्रणीता ने आवास हेतु भूमि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा नौढ़िया निवासी सविता ने राशन कार्ड स्थानांतरण का आवेदन दिया। खोंगापानी क्षेत्र के वार्डवासियों ने पेयजल सुविधा के लिए बोरिंग की अनुमति प्रदान करने की मांग की, वहीं बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुधारने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त मंच है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र नागरिक की समस्या लंबित नहीं रहनी चाहिए और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जनदर्शन के दौरान प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और त्वरित सुनवाई से आम नागरिकों में विश्वास और संतोष का वातावरण देखने को मिला।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





