छत्तीसगढ़

आज जनदर्शन स्थगित, CM विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

Nilmani Pal
25 July 2024 2:01 AM GMT
आज जनदर्शन स्थगित, CM विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chief Minister Vishnudev Sai आज नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। chhattisgarh

chhattisgarh news जहां वे सुबह 10:20 बजे से 10:45 बजे तक ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुँचेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार यानि आज 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।


Next Story