छत्तीसगढ़

PUBG प्रेमी किशोर ने दी जान, मां की डांट से था नाराज

Nil dhankar
18 Jun 2022 8:44 AM IST
PUBG प्रेमी किशोर ने दी जान, मां की डांट से था नाराज
x
छग

बिलासपुर। दिनभर मोबाइल में गेम खेलने से नाराज मां ने किशोर बेटे से मोबाइल छीन लिया तो उसने फांसी लगा ली। फंदा काटकर उसे अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। शुभम विहार बापजी रेसीडेंसी कॉलोनी निवासी युवराज सिंह पिता सुधीर (15) ने गुरुवार 16 जून को अपने घर में फांसी लगा ली।

परिजनों ने देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और मंगला के एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे अपोलो रेफर कर दिया गया। अपोलो में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीआई परिवेश तिवारी के अनुसार किशोर की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा होनहार था पर दिनभर मोबाइल में व्यस्त रहता था।

Next Story