छत्तीसगढ़

छद्म विचार और छद्म संस्कृति की पोषक कांग्रेस हो गई विचारहीन: बृजमोहन

HARRY
21 Dec 2020 6:19 AM GMT
छद्म विचार और छद्म संस्कृति की पोषक कांग्रेस हो गई विचारहीन: बृजमोहन
x

रायपुर (जसेरि)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा मंडल प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सत्ता का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति के खेत में पानी पहुंचाना, अंतिम व्यक्ति के पेट में अन्न पहुंचाना, अंतिम व्यक्ति के सिर पर छत लाना होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति की जड़ में दीनदयाल उपाध्याय ने जो खाद डाला है, वह अंतिम व्यक्ति के हित के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना सिखाता है। हम सत्ता इसलिए चाहते हैं कि हम अपने अंत्योदय के विचार के अनुरूप प्रदेश और देश का निर्माण कर सकें। लोगों को छद्म विचार और छद्म संस्कृति की पोषक कांग्रेस के चुंगल से मुक्त रख सकें। अग्रवाल ने कहा कि छद्म विचार और छद्म संस्कृति की पोषक कांग्रेस विचारहीन हो गई है।

प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा लेकर चले चंद लोगों ने आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का निर्माण कर दिया है। यह भाजपा में ही होता है, जो यहां की मिट्टी, पानी, आबोहवा और संस्कृति की बात करती है। आप अपने आदर्शों को सामने रखकर कार्य करें तो निश्चय ही इतिहास लिखेंगे। भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि आज विभिन्न सत्रों में पिछले छह वर्षो में हुए अंत्योदय के कार्य पर सांसद सुनील सोनी, हमारी कार्यपद्घती और संगठन में हमारी भूमिका पर पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, सोशल मीडिया पर सुभाष तिवारी, सुरक्षा सामथ्र्य व आत्मनिर्भर भारत विषय पर संदीप शर्मा और वर्ष 2014 के बाद आए भारत में बदलाव पर भारतीय जनता पार्टी की भूमिका विषय पर सच्चिदानंद उपासने ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण वर्ग में संजय श्रीवास्तव, सुभाष अग्रवाल, तौकीर रजा, अवतार बागल, ज्ञानचंद, सीमा साहू, सावित्री जगत, कृतिका जैन, अमित मैसेरी, राजीव मिश्रा, तुषार चोपड़ा, अर्पित सूर्यवंशी, अनूप खेलकर मौजूद थे।

दुर्ग के शिवकुमार, भिलाई के विरेंद्र बने भाजपा जिलाध्यक्ष : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुर्ग-भिलाई के भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री के नामों की घोषणा की है। दुर्ग के भाजपा जिलाध्यक्ष डा. शिवकुमार तमेर और महामंत्री ललित चंद्राकर होंगे। भिलाई के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू और महामंत्री शंकर देवांगन को नियुक्त किया गया है।

Next Story