छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार बनते ही PSC घोटाले की होगी जांच : पीएम मोदी

Nilmani Pal
30 Sept 2023 5:01 PM IST
भाजपा सरकार बनते ही PSC घोटाले की होगी जांच : पीएम मोदी
x

रायपुर। बिलासपुर में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। छत्तीसगढ़ अब कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरा प्रदेश कुशासन से त्रस्त है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के सामर्थ्य को समझा। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। साथ ही कहा कि गरीब के साथ अन्याय कांग्रेस के अलावा किसी ने नहीं किया। हमने गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोई भी परिवार ऐसा ना हो जिसका चूल्हा कोरोनाकाल में ना जले। इसलिए मोदी ने अन्न के भंडार खोल दिए। यहां PSC घोटाला तो युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। कांग्रेस की कुनीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं। जो भी इनके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही इनपर कठोर कार्रवाई होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ चुनाव का समय काफी नजदीक आ गया है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपनी तैयारियों को तेज गति दे दी है। छत्तीसगढ़ की जनता को साधने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर दौरे पर हैं। पीएम मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है। पीएम मोदी बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही उनको जीत का मंत्र भी दिया।

Next Story