छत्तीसगढ़
PSC preliminary exam : दुर्ग जिले में 25 हजार 302 प्रतिभागी अजमाएंगे अपनी किस्मत
Nilmani Pal
9 Feb 2023 10:54 AM IST

x
दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनाँक 12.02.2023 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में कुल 65 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। जिनमे कुल 25302 प्रतिभागी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा आगामी 12 फरवरी दिन रविवार को दो सत्रों में सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा अपरान्ह 3.00 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। परीक्षा के संचालन एवं नियंत्रण हेतु डिप्टी कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को नोडल अधिकारी एवं होमन लाल भोंसले, व्याख्याता को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु 22 प्रशासनिक अधिकारियों एवं 22 पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है।
दिव्यांग अभ्यर्थी सह लेखन हेतु 10 फरवरी तक कर सकते है आवेदन- दिव्यांग परीक्षार्थी जिन्हें सह लेखक की आवश्यकता है वे सह लेखक की अनुमति के लिये जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 32 में अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में फरवरी 2023 तक कार्यालयीन समय तक जमा कर सकते है।
Next Story





