छत्तीसगढ़

शिक्षा महाविद्यालय द्वारा बीएड अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी

jantaserishta.com
8 Aug 2023 1:26 PM IST
शिक्षा महाविद्यालय द्वारा बीएड अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी
x
रायपुर: शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर द्वारा सत्र 2023 से 2025 के लिए बीएड (विभागीय) अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के वेबसाइट
www.cteraipur.org
एवं राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के वेबसाइट
scert.cg.gov.in
पर अवलोकन कर सकते है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची जारी होने के तिथि 07 अगस्त 2023 से 14 अगस्त 2023 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर के कक्ष क्रमांक 07 में प्रदेश प्रभारी श्री आलोक शुक्ला से 07 से 14 अगस्त तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story