छत्तीसगढ़

रायपुर बीजेपी दफ्तर में प्रांतीय कार्यशाला का शुभारंभ

Nilmani Pal
17 Feb 2026 3:36 PM IST
रायपुर बीजेपी दफ्तर में प्रांतीय कार्यशाला का शुभारंभ
x

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत पार्टी ध्वज फहराकर प्रांतीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, क्षेत्रीय प्रशिक्षण विभाग संयोजक के. सी. पटेल, माननीय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू , प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन , डॉ. नवीन मार्कण्डेय , प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग , प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज और सह कार्यालय प्रभारी प्रीतेश गांधी सहित प्रदेश पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

किरण देव सिंह ने कहा, संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण के साथ हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ एवं सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।


Next Story
null