छत्तीसगढ़
जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर
Shantanu Roy
26 Nov 2025 10:05 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ तथा सक्षम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जीवनदीप समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जीवनदीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण सहित विभिन्न अस्पतालों की मौजूदा स्थिति और आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बैठक की शुरुआत करते हुए स्पष्ट कहा कि जनसामान्य को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला अस्पताल एवं संबद्ध अस्पतालों की वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और कहा कि हर स्तर पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए। बैठक में सिविल सर्जन-सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा विस्तृत एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि मरीजों की बढ़ती संख्या और गंभीर मामलों के उपचार को देखते हुए ऑपरेशन थिएटर हेतु एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन मशीन, CBC जांच मशीन, एवं अन्य अत्यावश्यक चिकित्सा उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है।
इन उपकरणों की उपलब्धता से ऑपरेशन थिएटर में शल्यक्रियाओं की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा। इसके अतिरिक्त अस्पताल में लैब सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए भी प्रस्ताव दिया गया। कलेक्टर ने प्रस्तावों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी और मरीजों के हित में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बेहतर प्रबंधन, तकनीकी उन्नयन और मानव संसाधन की उपलब्धता पर भी ध्यान देना होगा। एजेंडा के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अस्पताल प्रबंधन से कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव लिए और कहा कि अस्पतालों में स्वच्छता, मरीजों की सुविधा, दवा उपलब्धता और ओपीडी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. सुषमा एक्का, डॉ. अभिषेक अग्रवाल सहित जीवनदीप समिति कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में लिए गए निर्णयों से उम्मीद है कि रायगढ़ जिले की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार का लाभ मिलेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





