छत्तीसगढ़

गरबा नाइट में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर विरोध, जमकर हुआ हंगामा

jantaserishta.com
15 Oct 2026 10:29 AM IST
गरबा नाइट में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर विरोध, जमकर हुआ हंगामा
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: नवरात्रि के अवसर पर दुर्ग जिले में जगह-जगह गरबा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में गरबे के आयोजन में बजरंग दल के कार्यकरताओं ने जमकर बवाल काटा है। इस दौरान जमकर झूमाझटकी और मारपीट भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल पूर्व महापौर और दुर्ग शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की ओर से आयोजित दो दिवसीय गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बजरंग दल के लोगों ने गरबा में फिल्मी गाने और मुस्लिम लड़कों की उपस्थिति का विरोध किया। वायरल वीडियो में बजरंग दल के जिला संयोजक मंच पर चढ़कर माइक से विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आयोजक और बजरंग दल के जिला संयोजक राम लोचन तिवारी के बीच मारपीट भी हुई।
वीडियो में रामलोचन कहते नजर आ रहे हैं कि यह पर्व मां दुर्ग की उपासना का है। यहां फिल्मी गाने न बजाया जाए और किसी मुस्लिम को यहां इंट्री न दी जाए और अगर दी जा रही है तो उनके मां-बहन बेटियों को भी यहां लाया जाए। इस विरोध के दौरान गरबा आयोजकों ने बजरंग दल के विरोध पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story