छत्तीसगढ़

प्रोफेसर कॉलोनी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 July 2025 11:01 PM IST
प्रोफेसर कॉलोनी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें इस गोरखधंधे से जुड़ी व्हाट्सएप चैट और पैसों के लेन-देन से संबंधित जानकारी मिली है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पाईंटर को पैसे देकर उक्त मकान में भेजा। पाईंटर द्वारा सौदा तय होते ही इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी।


मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी आकाश साहू (39), निवासी सड्डू थाना विधानसभा, अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर ग्राहकों से सौदेबाजी करता था और महिलाओं से जबरन देह व्यापार करवाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आकाश का संबंध खम्हारडीह निवासी कृषाणु दास (42) से है, जो रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है। ये स्पा सेंटर देह व्यापार की आड़ में चलाए जा रहे थे। कृषाणु दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से अनैतिक गतिविधियों से संबंधित चैट और वित्तीय लेन-देन के साक्ष्य बरामद किए हैं। प्रकरण में दर्ज एफआईआर नंबर 283/25 के तहत आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Tagsदेह व्यापार रायपुरप्रोफेसर कॉलोनीस्पा सेंटर सेक्स रैकेटअनैतिक व्यापार अधिनियममहिला गिरफ्तारमोबाइल चैट सबूतRaipur sex racketspa center raidProfessor Colonyillegal prostitutionImmoral Traffic Actmobile chat evidencearrests in prostitution caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story