छत्तीसगढ़

ओवर ब्रिज के पास चलता था देह व्यापार, जिला प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

Nil dhankar
3 Jun 2022 4:07 PM IST
ओवर ब्रिज के पास चलता था देह व्यापार, जिला प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
x

महासमुंद। महासमुंद जिले में तुमगांव का नाम लेते ही लोगों में गलत छवि बनती है। इससे तुमगांववासी अपमानित महसूस करते हैं। दरअसल यहां गांव से दूर आउटर पर अवैध रूप से सेक्स वर्करों ने अवैध निर्माण कर बदनाम धंधा संचालित कर रखा है।

यहां आए दिन पुलिस की छापामार कार्रवाई भी होती है। बावजूद इसके धंधा प्रभावित नहीं होता। इसे लेकर नगरवासी परेशान हैं। बीते दिनों नागरिकों ने नगर पंचायत व राजस्व विभाग को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पत्राचार किया। जिस पर प्रशासन ने पड़ताल की। और शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर शुक्रवार सुबह से बदनाम जगह पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि इससे पहले ही प्रशासन ने कब्जाधारी महिला को मकान खाली करने सूचित किया था। बावजूद मकान खाली न होने पर शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे पहले समान खाली किया गया और बाद बुलडोजर लगाकर निर्माण ध्वस्त किया गया।

Next Story