छत्तीसगढ़

देह व्यापार: होम डिलेवरी उपलब्ध करा रहे दलाल, पुलिस नहीं करती कार्रवाई

Nilmani Pal
29 July 2024 1:30 AM GMT
देह व्यापार: होम डिलेवरी उपलब्ध करा रहे दलाल, पुलिस नहीं करती कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

झारखण्ड/रायपुर Jharkhand/Raipur। रांची शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रांची पुलिस सेक्स वर्करों को तो पकड़ ले रही है, लेकिन धंधा कराने वाले गुर्गों का पता नहीं लगा पा रही है। इसी का फायदा उठाकर ऐसे लोग अलग-अलग इलाकों में धंधे चलाते आ रहे हैं।

sex racket चुटिया पुलिस ने हाल के दिनों में जिन सेक्स वर्करों को पकड़ा, उन्होंने गिरोह के गुर्गों की जानकारी दी। बावजूद इसके ये लोग पकड़े नहीं जा रहे। पुलिस को पता चला कि साहिल उर्फ राजा सिंह, राज, वासिक, सूरज राणा, समर सिंह और सुजीत लड़कियों को बंगाल आदि राज्यों से लाकर रांची में देह व्यापार करा रहे हैं। इनकी सांठगांठ होटल संचालकों से भी है।

व्हाट्सऐप पर ढूंढ़ते हैं ग्राहक गिरोह के लोग ग्राहक खुद ढूंढ़ते हैं। इसके लिए वे लोगों के व्हाट्सऐप पर लड़कियों की तस्वरी भेजते हैं। हामी भरने पर आधा पेमेंट ऑनलाइन ले लेते हैं। इसके बाद ग्राहक को होटल की जानकारी देते हैं। इसके बाद रूम का भाड़ा और शेष रकम सेक्स वर्कर को ऑनलाइन देनी होती है। लोअर बाजार थाना पुलिस ने कांटाटोली अरबर रिट्रीट गेस्ट हाउस से सेक्स वर्कर समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था। हालांकि होटल संचालक प्रशांत फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विक्की और रोहित के अलावा सेक्स वर्कर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, विक्की और रोहित संचालक प्रशांत के कहने पर ही ग्राहकों को होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। प्रशांत पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार से लड़कियों को लाकर अपने होटल में रखता था। रांची पुलिस जिस क्षेत्र में छापा मार सेक्स वर्कर को पकड़ती है, उसके बाद गिरोह के गुर्गे उस इलाके को छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में धंधा शुरू कर देते हैं। चुटिया, अरगोड़ा के बाद कांटाटोली क्षेत्र में गिरोह ने धंधा शुरू किया था।

Next Story