छत्तीसगढ़
मोती महल में संपत्तिकर वसूली अभियान, सीलिंग की कार्रवाई
jantaserishta.com
8 Aug 2026 9:17 AM IST

x
रायपुर न्यूज.
रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार नायक एवं अन्य सम्बंधित राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा मेग्नेटो माल, मोती महल , विजय नगर चौक क्षेत्र में सम्पतिकर वसूली हेतु अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई करों की अदायगी नहीं करने वालों के विरुद्ध की गयी.
व्हीआईपी चौक स्थित मोती महल में निकिता जाजोदिया एवं कविता स्वर्णकार की प्रॉपर्टी को करों की अदायगी नहीं किये जाने पर सील कर दिया गया तथा मेग्नेटो मल स्थित प्रॉपर्टी से सीलिंग के दौरान 52091 रुपये का बकाया भुगतान प्राप्त किया गया. रायपुर नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकायेदारों को नोटिस जारी कर सीलिंग, नल विच्छेदन की कार्रवाई करों की अदायगी नगर निगम रायपुर को नहीं किये जाने पर सम्बंधितों पर लगातार अभियानपूर्वक की जा रही है .
Tagsरायपुर नगर पालिक निगमरायपुररायपुर न्यूज़मोती महलRaipur Municipal CorporationRaipurRaipur NewsMoti Mahal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





