छत्तीसगढ़

प्रॉपर्टी डीलर की मौत, महिला समेत तीन संदेही पुलिस हिरासत में

Nilmani Pal
6 March 2024 9:42 AM GMT
प्रॉपर्टी डीलर की मौत, महिला समेत तीन संदेही पुलिस हिरासत में
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी थाना इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की लाश तालाब में मिली है। मंगलवार को उसकी बाइक और कपड़े भी तालाब के पास ही मिले, जिसमें सुसाइड नोट भी है। इसमें पैसे के लेन-देन को लेकर प्रताड़ना जैसी बातें लिखी हुई हैं। मामले में पुलिस एक महिला समेत तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शहर से लगे ग्राम सैदा का रहने वाला जितेंद्र दुबे (28) पिता अशोक दुबे खेती-किसानी के साथ ही वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वो घर से निकला था, जिसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटा। इससे परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

रात भर खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को जितेंद्र की लाश तालाब में मिली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए।तालाब के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी, जिसमें शर्ट और पैंट को लपेटकर रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है या फिर उसने जहर भी पिया था।

Next Story