छत्तीसगढ़

प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, 2 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड

jantaserishta.com
30 March 2024 11:00 PM IST
प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, 2 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से बड़ी घटना सामने आई. यहां 2 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के पाम इन्क्लेव कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह की बताई जा रही है। युवक कमरे में अकेले था, इसी दौरान वह बालकनी में आया और सीधे नीचे कूद गया। मृतक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा निवासी विपिन अग्रवाल के रूप में की गई है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है।
फिलहाल सुसाइड की घटना के पीछे जमीन विवाद और प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कमरे की तलाशी ली गई है। परिजनों को बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस जांच में पता चला कि कमरे में पानी बोतल के साथ खाना और चखना जैसे नमकीन पैकेट्स भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि दिनभर मामले को पुलिस दबाए बैठी रही। देर शाम अफसर पहुंचे, तो मामले का खुलासा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story