छत्तीसगढ़

Bilaspur News: प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट, 4-5 युवकों पर FIR दर्ज

Nil dhankar
1 Jun 2024 8:13 AM IST
Bilaspur News: प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट, 4-5 युवकों पर FIR दर्ज
x

बिलासपुर Bilaspur News । सदर बाजार में प्रापर्टी डीलर property dealer युवती को रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी Threat देने का मामला सामने आया है। युवती ने घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chhattisgarh news कोनी के देवनगर में रहने वाली प्रयांजलि तिवारी प्रापर्टी डीलिंग का काम करती हैं। गुरुवार की रात वे गोलबाजार खरीदी के लिए आई थी। यहां पर खरीदारी के बाद वे अपनी स्कूटी से घर जा रही थीं। सदर बाजार में युवकों ने उनकी स्कूटी के सामने अपनी कार (क्रमांक सीजी 10 बीके 3476) अड़ा दी।

युवती को रोककर कार सवार युवकों ने गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर युवकों ने युवती से मारपीट की। आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी तो कार सवार युवक वहां से भाग निकले। युवती ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस Police ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Next Story