छत्तीसगढ़

रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट

Nil dhankar
4 April 2022 8:48 AM IST
रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट
x

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पुलिस से की, और बताया कि आरोपी अनुप मसंद निरंकारी भवन आया था. इस दौरान आओ तुमसे कुछ काम है कहकर भवन के पीछे ले गया और बहुत नेतागिरी करता है व्हाटसप ग्रुप बंद करने की धमकी देने लगा. इतना ही नहीं आरोपी अनुप मसंद ने गाली-गलौज कर ईट इ पीठ और मुंह पर हमला किया। जिससे गंभीर चोंटे आई है.

प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 और 323 के तहत अपराध दर्ज किया है. और मामले को लेकर जांच में जुट गई है.

Next Story