छत्तीसगढ़

सुखाश्रय वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का किया जा रहा समुचित देखभाल

Shantanu Roy
9 Dec 2022 4:59 PM GMT
सुखाश्रय वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का किया जा रहा समुचित देखभाल
x
छग
बालोद। कलेक्टर शर्मा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय बालोद स्थित सुखाश्रय वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों की समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अलावा समाज कल्याण तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नियमित रूप से सुखाश्रय वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों के निवास, भोजन, मनोरंजन आदि के अलावा समय पर ईलाज की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करा रहे हैं। आज सुखाश्रय वृद्धाश्रम में निवासरत महिला जानकी बाई सहित चार बुजुर्ग महिलाओं के आंख में तकलीफ होने पर तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में लाकर नेत्र विशेषज्ञ की ओर से उसका उपचार कराया गया। नेत्र विशेषज्ञ की ओर से उपचार करने के पश्चात् इन बुजुर्ग महिलाओं को जरूरी दवाईयॉ भी दी गई। उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग महिला जानकी बाई के आंख का पूर्व में ऑपरेशन हो चुका है। इसके साथ ही साथ में अस्पताल आए 3 बुजुर्ग महिलाओं को मोतियाबिंद है। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन ने बताया कि इन तीनों महिलाओं का मोतियाबिंद पकने के पश्चात् इनका ऑपरेशन व समुचित उपचार किया जाएगा।
Next Story