छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टरों का प्रमोशन जल्द ही

Nil dhankar
24 Nov 2021 8:21 PM IST
छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टरों का प्रमोशन जल्द ही
x

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में जल्द सब इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन हो सकते हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग में बताया कि उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पदोन्नति की प्रक्रिया चालू है. सभी दस्तावेजों का अवलोकन हो रहा है। जल्द प्रमोशन दिया जाएगा। हाल ही में बड़े अधिकारियों का भी प्रमोशन हुआ है।

बता दें कि प्रदेश में कई उपनिरीक्षक जल्द रिटायर होने वाले हैं, तो कुछ प्रमोशन की कतार में है। वहीं कई अधिकारियों को प्रमोशन न मिलने की चिंता सता रही है। ऐसे में गृहमंत्री के संकेत से अब उनके लिए राहत की खबर है। करीब 35 महीने से सब इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन रुके हुए हैं।

Next Story