छत्तीसगढ़

आईएएस अफसर का प्रमोशन, आदेश जारी

Nilmani Pal
21 Feb 2022 9:25 AM GMT
आईएएस अफसर का प्रमोशन, आदेश जारी
x

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस चंदन त्रिपाठी को चिराग का प्रोजेक्टर डारेक्टर अपाइंट किया है। चंदन अभी तक चिराग का चीफ आपरेटिंग आफिसर थीं। इस पद से उन्हें मुक्त कर प्रमोशन किया गया है। चंदन के पास डायरेक्टर वेटनरी, एडिशनल सीईओ एनआरडीए की भी जिम्मेदारी है। ये दोनों पद यथावत रहेंगे। चिराग वर्ल्ड बैंक की परियोजना है। छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में इसके काम चल रहे हैं।

छह साल के इस प्रोजेक्ट के लिए 1735 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जानकारों का कहना है कि आगे चलकर ये राशि और बढ़ जाएगी। यानी चंदन त्रिपाठी का कद बढ़ गया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर मतलब चिराग का छत्तीसगढ़ में सर्वेसर्वा। वे तय करेंगी कि 1735 करोड़ रुपयों को कहां और कैसे खर्च करना है।


Next Story