छत्तीसगढ़

7 कर्मचारियों का सहायक अधीक्षक पद पर हुआ प्रमोशन, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Nilmani Pal
29 Sep 2022 10:55 AM GMT
7 कर्मचारियों का सहायक अधीक्षक पद पर हुआ प्रमोशन, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
x
छग

जगदलपुर। कमिश्नर श्याम धावड़े ने विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ सात सहायक ग्रेड-2 को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया।

इनमें जिला कार्यालय बस्तर में पदस्थ किशोर कुमार जाधव को संभागायुक्त कार्यालय बस्तर में, जनपद पंचायत बस्तर में पदस्थ सुजाता जेना को जिला कार्यालय बस्तर में, तहसील कार्यालय भानुप्रतापपुर में राजकुमारी मरकाम को जिला कार्यालय कांकेर, तहसील कार्यालय जगदलपुर में सुबोध कुमार यादव को जिला कार्यालय बीजापुर, जिला कार्यालय कांकेर विनोद कुमार दाबड़े को जिला कार्यालय कोण्डागांव, तहसील कार्यालय जगदलपुर में के.के. खुटिया को जिला कार्यालय सुकमा में और जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा में पदस्थ अयोध्या प्रसाद पांडे को जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा में ही सहायक अधीक्षक के पद पर पदस्थापना दी गई।

साथ ही कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ चार कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पदोन्नति का लाभ प्रदान किया। इनमें सहायक ग्रेड-2 संदीप कुमार यदु को राजस्व ऑडिटर के पद पर, सहायक ग्रेड-3 ममता साव को सहायक ग्रेड-2 के पद पर, भृत्य उपेन्द्र कुमार कुंजाम को मालजमादार के पद पर और भृत्य मन्नु राम मौर्य को दफ्तरी के पद पर पदोन्नति दी गई।

Next Story