छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 21 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन

jantaserishta.com
25 Dec 2021 9:44 PM IST
छत्तीसगढ़ में 21 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: कवर्धा जिले में शनिवार को एसपी कार्यालय में प्रमोशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। यहां आईजी दुर्ग रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में जिला पुलिस के 21 प्रधान आरक्षक का सहायक उपनिरीक्षक पद पर प्रमोशन मिला है। प्रमोशन के बाद आमतौर पर एसपी पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाते हैं। लेकिन इस बार एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह ने प्रमोशन मिले सभी हवलदार के परिजन को अपने कार्यालय बुलाया था।

यहां इन पुलिसकर्मियों के परिजनों ने कंधे पर स्टार लगाकर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर पत्नी अपने पति, बेटी ने अपने पिता, मां ने अपने बेटे के कंधे पर स्टार लगाया। कार्यक्रम में एसपी डॉ.लाल उमेंद सिंह ने कहा कि हम तब ही विभाग में बेहतर काम कर सकते हैं, जब हमें अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त हो। इसलिए इस अवसर पर आप सभी अपने बेटे, बेटी, पत्नी पति, पिता जो आज प्रधान आरक्षक के पद से पदोन्नत होकर एक पद और ऊपर एएसआई बनते देख रहे हैं, इनकी तरक्की से पूरे परिवार का भी सिर गर्व से उठेगा।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के बाद उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। इसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यों में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे समेत एसपी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।
ये हुए प्रमोट
महिला प्रधान आरक्षक ज्योति राकेश व राजेश्वरी ठाकुर, प्रदीप कुमार भलावे, विजया कैवर्त्य, चंद्रभूषण सिंह राजपूत, डोमन लाल बंजारे, कमल नारायण वर्मा, महेश कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार चंदेल, दर्शन कुमार साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, प्रहलाद चंद्रवंशी, सुनील कुमार यादव, मुकेश कुमार साहू, बीरबल कुमार साहू, अमर सिंह खुसरो, रामपाल सिंह, करतार सिंह, जीवन लाल राय, विक्रांत गुप्ता शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story