छत्तीसगढ़
मोटे अनाज को बढ़ावा देने व किसानों को गौमूत्र से बने किटनाशक उत्पादक
Shantanu Roy
3 Feb 2023 9:54 PM IST

x
छग
बलौदाबाजार। कलेक्टर बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के कामकाज पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में मोटे अनाज के फसल को बढ़ावा देने व किसानों को गौमूत्र से बने किटनाशक जैसे जीवामृत, बीजामृत, ब्रम्हास्त्र व अन्य उत्पादकों की उपयोगिता के बारे में अधिकाधिक जानकारी प्रदान करने के निर्देश कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए है।
बैठक में दो टूक कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं में जरा भी कोताही न बरते राज्य को जैविक कृषि की तरफ ले जाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसमें कृषि विभाग की जिम्मेदारी सबसे महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने आगें कहा कि गौधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों शत-प्रतिशत में गोबर खरीदी, गुणवत्तापूर्ण वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, गौठान प्रबंधन समिति के कार्य व पंचायत सचिवों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट परिणाम देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय मे सभी गौठानो में गो मूत्र की खरीदी कि जाएगी। उस हिसाब से आप अपनी तैयारी करना प्रारंभ करें। आप किसानों को अधिक से अधिक गो मूत्र से बनें जीवामृत, बीजामृत, ब्रम्हास्त्र व जैविक कीटनाशक के उपयोग को प्रोत्साहन करने एव किसानों को कलस्टर वाइस चिन्हाकित कर फसल उत्पादन करने के निर्देश दिए है।
बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा, राष्ट्रीय कृषि विकास, टरफा,द्वि-फसली क्षेत्र विस्तार, ग्रीष्म कालीन धान के बदले दलहन तिलहन मक्का, गौधन न्याय योजना, वर्मी कम्पोस्ट, पैरा एकत्रीकरण, गौमूत्र की खरीदी, चेकडेम किसान समृध्दि योजना, सौर सुजला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व खरीफ 2023-24 की संभावित कार्य योजना पर विस्तृत समीक्षा की गई है। उप संचालक कृषि जोसेफ टोप्पो ने बताया कि जिले में रागी का साढ़े पांच सौ हेक्टर में उत्पादन किया जा रहा है। उक्त बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चैहान, डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र बंजारा, उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, उप पंजीयक सहकारिता सुरेन्द्र गोड़, बैंक नोडल अधिकारी शर्मा, सहायक संचालक एन.के. भारद्वाज सहित विकासखंड के समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछग खबरछग न्यूज़छत्तीसगढ़ की ख़बरेंखबर छत्तीसगढ़खबर छग कीछत्तीसगढ़ ख़बरेंख़बरें लगातारCHHATTISGARH NEWSCHHATISH NEWSNEWS CONTINUOUSLYदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





