छत्तीसगढ़

रायपुर शहर में 2111 ट्री गार्ड और 446 स्थानों से कांक्रीट-पेवर हटाए गए

jantaserishta.com
20 Aug 2026 8:16 AM IST
रायपुर शहर में 2111 ट्री गार्ड और 446 स्थानों से कांक्रीट-पेवर हटाए गए
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण और शहर में पौधों के प्राकृतिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत अभियान तेज गति से जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशन में शहर के सभी 10 जोनों में ऐसे पौधों को चिन्हित कर उनके आसपास लगाए गए अनावश्यक ट्री गार्ड, कांक्रीट के घेरे और पेवर हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के तहत अब तक विभिन्न स्थानों पर लगभग 2111 ट्री गार्ड हटाए जा चुके हैं, जबकि लगभग 446 स्थानों से कांक्रीट के घेरे एवं पेवर हटाने का कार्य किया गया है। अभियान लगातार जारी है और सभी जोनों में इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
प्रोजेक्ट पुनर्जीवन का उद्देश्य ऐसे पौधों को प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जो चारों ओर से ट्री गार्ड, कांक्रीट या पेवर से घिरे होने के कारण पर्याप्त मिट्टी, पानी और जगह नहीं मिलने से स्वाभाविक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे। इन अवरोधों को हटाए जाने से पौधों की जड़ों को मिट्टी और पानी सहज रूप से मिल सकेगा तथा उन्हें प्राकृतिक रूप से फैलने और विकसित होने का अवसर मिलेगा।
अभियान के तहत नगर निगम के सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा अपने-अपने जोन के विभिन्न वार्डों में ऐसे पौधों को चिन्हित कर कार्रवाई कराई जा रही है। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति की निगरानी की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए सभी जोन कमिश्नरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशानुसार आयुक्त द्वारा अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।
प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के माध्यम से रायपुर में पौधों को ‘बंद घेरे’ से निकालकर प्रकृति के करीब लाने की पहल शहर के हरित वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story