छत्तीसगढ़

प्रोजेक्ट ग्रीन पालना: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रसूता माताओं को हरियाली की भेंट

Shantanu Roy
31 Aug 2026 7:57 PM IST
प्रोजेक्ट ग्रीन पालना: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रसूता माताओं को हरियाली की भेंट
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा "प्रोजेक्ट ग्रीन पालना" अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत प्रसूता माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई जिंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को इस अभियान के अंतर्गत कुल 18 प्रसूताओं को 90 पौधे भेंट किए गए।

इसमें एम.सी.एच. कालीबाड़ी अस्पताल में 04, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 50 बिस्तर आयुर्वेदिक अस्पताल में 04, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में 04, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाभांडी में 01, गोगांव में 01, गुढ़ियारी में 01, बिरगांव में 01 और उरला में 02 प्रसूताओं को पौधे वितरित किए गए। अब तक कुल 8871 माताओं को 12886 पौधे भेंट किए जा चुके हैं। यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखता है।
Next Story