
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन की पहल "प्रोजेक्ट दृष्टि" लगातार बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी अभियान के तहत ग्राम रीवा, विकासखंड आरंग की शासकीय प्राथमिक स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा जानवी साहू को समय पर इलाज मिला और उसकी आंखों की रोशनी सुरक्षित हो सकी। 24 नवंबर 2025 को चिरायु टीम स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान टीम को पता चला कि जानवी कंजेनिटल कैटरेक्ट (जन्मजात मोतियाबिंद) से पीड़ित है।
चिरायु टीम ने आगे की प्रक्रिया संभालते हुए जानवी को 03 दिसंबर को डॉ.भीमराव आंबेडकर अस्पताल रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराई। पूरी जांच के बाद 04 दिसंबर को बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 06 दिसंबर को उसकी सफल सर्जरी की गई। डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी पूर्णत: सफल रही और बच्ची तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रही है। जानवी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन प्रति आभार व्यक्त किया है।
Tagsरायपुरनेशनल लोक अदालतजिला न्यायालय परिसरकुटुम्ब न्यायालय13 दिसंबर 2025उद्घाटनन्यू कोर्ट बिल्डिंगकक्ष क्रमांक 210गुरुद्वारा धन धन बाबा बुढडा साहिबलंगर व्यवस्थानवीन ए.डी.आर. भवनपार्किंग स्थलन्यायिक अधिकारीवकीलआम नागरिकविवाद समाधानशीघ्र न्यायनागरिक सहयोगकानून जानकारीभूमि विवादसुरक्षा व्यवस्थामार्गदर्शनआयोजक समितिन्यायिक प्रक्रियापारदर्शी न्यायत्वरित समाधानकार्यक्रम संचालनशनिवार कार्यक्रमन्यायिक विश्वाससामाजिक सहयोगन्यायिक पहलRaipurNational Lok AdalatDistrict Court ComplexFamily Court13 December 2025InaugurationNew Court BuildingRoom No. 210Gurudwara Dhan Dhan Baba Budha SahibLangar ArrangementsNew ADR BuildingParking SpaceJudicial OfficerLawyerCommon CitizenDispute ResolutionSpeedy JusticeCitizen CooperationLegal InformationLand DisputeSecurity ArrangementsGuidanceOrganising CommitteeJudicial ProcessTransparent JusticeSpeedy ResolutionProgram ConductSaturday ProgramJudicial ConfidenceSocial CooperationJudicial Initiative
Next Story





