छत्तीसगढ़

प्रोफेसर का पर्स चोरी, स्टॉफ रूम से चोरों ने किया पार

Nilmani Pal
22 Nov 2021 12:18 PM GMT
प्रोफेसर का पर्स चोरी, स्टॉफ रूम से चोरों ने किया पार
x

DEMO PIC 

छग न्यूज़

बिलासपुर। एसबीआर कॉलेज के स्टॉफ रूम से चोरों ने प्रोफेसर का पर्स पार कर दिया। प्रोफेसर ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में चोरी की शिकायत की है। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। रामा लाइफ सिटी में रहने वाली वीणा तिवारी एसबीआर कालेज में इतिहास की प्रोफेसर हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपनी ड्यूटी में कॉलेज गई थी। इतिहास विभाग के कार्यालय में उन्होंने अपने पर्स को टेबल में रखा था। इसके बाद वे विभागीय काम में लगी थीं। बाद में वे आलमारी के पास जाकर अपना काम करने लगी। इस दौरान पर्स टेबल में ही रखा था। दोपहर तीन बजे तक उन्होंने पर्स को टेबल में ही देखा था। इसके बाद वे अपने काम में जुट गई थी। शाम पांच बजे वे घर जाने के लिए निकली। इस दौरान टेबल में उनका पर्स नहीं था। अधिकतर कर्मचारी भी अपने घर जा चुके थे।

किसी कर्मचारी द्वारा आफिस में ही पर्स को रख देने की बात सोचकर वे घर चली गईं। इस कारण उन्होंने घटना की शिकायत थाने में नहीं की। बाद में कालेज आकर उन्होंने साथ में काम करने वालों से अपने पर्स के संबंध में पूछताछ की। इसमें उनकों चोरों का पता नहीं चल पाया। वहीं, उन्होंने आफिस में भी कर्मचारियों के साथ पर्स की तलाश की। पीड़ित प्रोफेसर ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Next Story