छत्तीसगढ़

मां काली का अपमान करने वाला प्रोफेसर सलाखों में पहुंचा, जेल दाखिल

Nilmani Pal
4 May 2025 1:45 PM IST
मां काली का अपमान करने वाला प्रोफेसर सलाखों में पहुंचा, जेल दाखिल
x
छग

अंबिकापुर। अंबिकापुर में मां काली पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर पर आरोप है कि काॅलेज के WhatsApp ग्रुप में उन्होंने एक पोस्ट किया था। पोस्ट में लिखा कि काली माई से बड़ा शैतान कोई नहीं है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हिन्दुवादी संगठनों ने विरोध किया था। साथ ही इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी।

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। पीजी काॅलेज के बॉटनी के सीनियर प्रोफेसर एचडी महार ने बीते शुक्रवार की सुबह काॅलेज के WhatsApp ग्रुप में एक पोस्ट किया। प्रोफेसर ने लिखा कि काली माई से बड़ा शैतान कोई नहीं है। इस पोस्ट को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने जमकर विरोध किया। साथ ही गांधीनगर पुलिस थाना में प्रोफेसर के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।

पुलिस ने मामले में प्रोफेसर के खिलाफ धारा 298 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस मामले में जांच कर रही थी। इस दौरान प्रोफेसर एचडी महार को शनिवार को गिरफतार किया गया। शनिवार की शाम को ही प्रोफेसर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सेंट्र्ल जेल भेज दिया गया।

Next Story