छत्तीसगढ़

प्रोफेसर जेल दाखिल, बिगड़ गई थी नियत

Nilmani Pal
31 March 2025 5:41 PM IST
प्रोफेसर जेल दाखिल, बिगड़ गई थी नियत
x
छग

खैरागढ़। खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र चौबे को एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि प्राध्यापक ने उसे परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच दिया। इसके बाद वह गंदी हरकत करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर भी वह उसे बार-बार अपने पास बुलाता रहा। प्रोफेसर ने उसे मोबाइल पर गंदे मैसेज और रील भेजकर मिलने के लिए दबाव बनाया।

दरअसल, यह मामला अगस्त 2023 का है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉ. योगेंद्र चौबे ने परीक्षा में अच्छे अंक देने का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पहले वह सामान्य व्यवहार करता था, लेकिन बाद में उसने अश्लील इशारे करने लगा। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तब भी प्रोफेसर उसे बार-बार अपने पास बुलाने की कोशिश करते। इतना ही नहीं, प्राध्यापक मोबाइल पर अश्लील मैसेज और रील भेजकर मिलने के लिए दबाव डालते। उसकी हरकतें लगातार बढ़ती गईं। जिससे परेशान होकर छात्रा ने पहने यूनिवर्सिटी प्रशासन से इसकी शिकायत की। लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामला दबा रहा।

लेकिन जब प्रोफेसर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने अगस्त 2023 में राष्ट्रीय महिला आयोग से ऑनलाइन शिकायत की। बाद में जब राष्ट्रीय महिला आयोग ने हस्तक्षेप किया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आयोग के निर्देश पर अगस्त 2023 में छात्रा की शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में एक से साल अधिक लंबे समय तक जांच के बाद अब जाकर शनिवार शाम को प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने प्रोफेसर से रातभर पूछताछ की और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए रविवार को जेल भेज दिया है।

Next Story