छत्तीसगढ़

घुटरापारा गोठान में प्राकृतिक पेंट का उत्पादन शुरू

Shantanu Roy
9 Feb 2023 4:13 PM GMT
घुटरापारा गोठान में प्राकृतिक पेंट का उत्पादन शुरू
x
छग
अम्बिकापुर। रीपा योजना के तहत शहरी गोठान घुटरापारा में स्थापित गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई से उत्पादन शुरू हो गया है। अब तक लगभग 500 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन भी हुआ है, जिसमें से 100 लीटर पेंट बेचकर करीब 23 हजार रुपये की आमदनी हुई है। गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट के उत्पादन के लिए मशीन यूनिट की शुरुआत हो चुकी है। अंबिकापुर के शहरी गोठान में पेंट बिक्री प्रारम्भ हो चुका है। अंबिकापुर नगर निगम के एल्डरमेन संजीव मंदिलवार ने घुटरापारा गोठान से 100 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट खरीद कर इस का शुभारंभ किया।
मंदिलवार ने बताया कि गोठान में प्राकृतिक गोबर पेंट बनाने की जानकारी मिलने पर बहुत अच्छा लगा। छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना जैसी महत्वाकांयोजना में गोबर से पेंट बन रहा है। मैंने गोठान से 100 लीटर पेंट खरीदा। इससे बड़े बड़े कंपनियों की मोनोपोली खत्म होगी। और समूह की दीदियों को रोजगार के साधन मिलेंगे। ज्ञातव्य है कि स्वच्छ अंबिकापुर मिशन सिटी लेवल फेडरेशन की दीदियों की ओर से शहरी गोठान घुटरापारा में लगभग 500 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का उत्पादन किया गया है। इसमे 230 रुपया प्रति लीटर के दर से पेंट का विक्रय किया जा रहा है। स्व सहायता समूह की ओर से अब तक 100 लीटर पेंट का विक्रय कर 23 हजार रुपए का आय अर्जित किया जा चुका है।
Next Story