
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी महासमुंद जिले में जारी है। जिले के तीन उपार्जन केन्द्रों कृषि उपज मंडी बसना, सरायपाली एवं पिटियाझर में आज समर्थन मूल्य पर किसानों से उपज की खरीदी की गई। उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने बताया कि कृषि उपज मंडी बसना में ग्राम बेलटिकरी के कृषक चिन्तामणी पटेल द्वारा 106 क्विंटल सरसों बीज का उपार्जन किया गया। इसके साथ ही 12 अन्य कृषकों से 232.50 क्विंटल उपज की खरीदी हुई, जिससे कुल 338.50 क्विंटल उपार्जन दर्ज किया गया। वहीं, कृषि उपज मंडी सरायपाली में 4 कृषकों से 11 क्विंटल सरसों तथा पिटियाझर केन्द्र में 1 कृषक से 6 क्विंटल सरसों की खरीदी की गई।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समिति प्रबंधकों की उपस्थिति में सरसों की गुणवत्ता जांच, तौल प्रक्रिया तथा खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए पारदर्शी एवं सुचारू खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में समर्थन मूल्य चना के लिए 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर के लिए 7000 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों के लिए 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि किसानों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ई-समृद्धि पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। सरसों के लिए पंजीयन की तिथि 30 अप्रैल 2026 तथा चना के लिए 15 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है। उप संचालक कृषि द्वारा जिले के सभी 6 उपार्जन केन्द्रों पिटियाझर, सिर्रीपठारीमुड़ा, कोमाखान, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों से पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने का आव्हान किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन किसानों की आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में अब तक 24 अप्रैल 2026 की स्थिति में कुल 27 कृषकों से चना 9.43 क्विंटल एवं सरसों 404.51 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





