छत्तीसगढ़
रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीदी शुरू, किसानों में उत्साह
Shantanu Roy
9 April 2026 1:48 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएम आशा) के तहत बिलासपुर संभाग में सबसे पहले रायगढ़ जिले के कोड़ातराई और कोतरा सहकारी समितियों में सरसों की खरीदी प्रारंभ की गई। पहले दिन कोड़ातराई समिति में ग्राम तेलीपाली के किसान रामलाल पटेल और खीरसागर पटेल से कुल 26 क्विंटल सरसों खरीदी गई। वहीं कोतरा सहकारी समिति में संतराम पटेल और बोधराम पटेल से 15 क्विंटल सरसों का उपार्जन किया गया। खरीदी की दर 6,200 रुपये प्रति क्विंटल रही। इस प्रक्रिया से दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल बना।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। जिला प्रशासन ने उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि अगले सप्ताह से जिले की नौ अन्य सहकारी समितियों में मसूर और चना की खरीदी भी शुरू की जाएगी। इससे अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिलेगा और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा।
इस योजना के तहत किसान अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय किए बिना नजदीकी सहकारी समितियों में आसानी से पहुंच सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करना है। इस कदम से रायगढ़ जिले में दलहन और तिलहन की उपज बढ़ाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा। किसानों ने खरीदी प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिलने के साथ ही आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी। जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे तय समय और नियमों के अनुसार अपने उत्पाद को संबंधित सहकारी समितियों में प्रस्तुत करें।
Tagsरायगढ़सरसों खरीदीसमर्थन मूल्यपीएम आशादलहन-तिलहनमसूर-चना उपार्जनकिसान उत्साहकिसान समर्थन मूल्यRaigarhmustard procurementsupport pricePM Ashapulses-oilseedslentil-gram procurementfarmer enthusiasmfarmer support priceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





