कोतवाली थाना की कार्यवाही, 15 किलो गांजा पकड़ाया, पुलिस ने ऐसे दबोचा

जगदलपुर। अवैध रूप से हजारों रुपयों का गांजा परिवहन करते पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक में सवार एक युवक संदिग्ध सामान लेकर शहर में बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम तैयार की। इसके बाद पुलिस की टीम ने एनएमडीसी चौक के पास एक संदिग्ध युवक की पहचान करते हुए उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने युवक से पूछताछ करते हुए उसके पास रखे बैग की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने युवक के बैग से 15 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है। गांजा बरामद होते ही पुलिस ने आरोपी लोकेश ठाकुर निवासी धनपुंजी से कड़ी पूछताछ की। इसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गांजा के अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक और 500 रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





